महोबा, मार्च 5 -- महोबा, संवाददाता। राजमार्ग में डंपर की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाईयों की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। मप्र के छतरपुर जिले के लवकुशनगर निवासी राममूर्ति पत्नी अनंतराम कुशवाहा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 मार्च को उसका पति अनंतराम गांव के मन्ना कुशवाहा जो उनका चचेरा भाई लगता है कि साथ बाइक से कबरई से महोबा की ओर आ रहे थे। रास्ता में कालीपहाड़ी के पास पत्थर लेकर आ रहे डंपर ने बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार हादसा में गंभीर रूप से घायल हो गए जिला अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। डंपर चालक की लापरवाही घटना का कारण बनी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि डं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.