डंपर की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की मौत
फरीदाबाद, मई 10 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक इंजीनियर की मौत हो गई। धौज थाना पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय प्रमोद मूल रूप से मथुरा के रहने वाले थे। वे यहां फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। वे गुरुग्राम की एक कंपनी में साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को प्रमोद बाइक से ड्यूटी पर गए थे। शाम को जब वह वहां से लौट रहे थे तो डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। किसी राहगीर ने फोन कर बाइक सवार के परिजनों को सड़क हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिजन भी वहां पहुंच गए। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को दुर्घटनास्थल से मृतक इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.