उन्नाव, जनवरी 29 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज थाना क्षेत्र के अजगैन-मोहान मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोहान की ओर से अजगैन जा रहे एक खाली डंपर ने नई सराय गांव के पास सामने से ओवरटेक कर रही पुलिस की स्कॉर्ट कार में जोरदार टक्कर मार दी। स्कॉर्ट कार में चालक मोहम्मद इमरान के साथ दो दीवान और एक सिपाही सवार थे, जो उन्नाव से आगरा एक्सप्रेस-वे की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, डंपर में सवार खलासी समीर पुत्र जमील, निवासी खांडेदेव गांव थाना बिंदकी, जनपद फतेहपुर को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त डंपर को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है। डंपर क...