फरीदाबाद, सितम्बर 16 -- - पुलिस ने मामला दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरू की पलवल, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंडकटी के पास बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मुंडकटी थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घायलों की पहचान जानकारी के अनुसार मूलरूप से हाथरस, उत्तर प्रदेश निवासी सियाराम और उनका 25 वर्षीय बेटा गुलशन बामनीखेड़ा गांव में रहते थे। गुलशन मजदूरी करता था, जबकि सियाराम स्कूटी पर कपड़े बेचने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार बुधवार को गुलशन अपने पिता के साथ बाइक पर बहन से मिलने फ...