डंपर की टक्कर से धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
बदायूं, अक्टूबर 6 -- कछला-शाहबाद हाईवे पर परौली गांव के पास सोमवार को डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर पलट गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। ट्रॉली पलटने से उसमें भरा धान सड़क पर बिखर गया, जिससे हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। आंवला थाना क्षेत्र निवासी उमेश चंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर बिसौली जा रहे थे। परौली गांव के पास बिसौली की ओर से आ रहे डंपर से उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उसमें भरा धान हाईवे पर फैल गया। सूचना पर बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा कराया और सड़क पर बिखरे धान को हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.