डंपर की टक्कर से दीवार गिरने पर हंगामा
रुडकी, मार्च 26 -- खनन सामग्री से भरे डंपर की टक्कर से बुधवार रात में एक मकान की दीवार गिर गई। इससे नाराज कॉलोनी के लोगों ने जमकर हंगामा कर डंपर चालक को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। आरोप लगाया कि रात में कॉलोनी के रास्ते से बड़ी संख्या में अवैध खनन से भरे डंपर गुजरते हैं। इनसे किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने डंपरों पर अंकुश लगाने की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सलेमपुर के पास न्यू रामनगर कॉलोनी से बुधवार की रात खनन सामग्री से भरा डंपर गुजर रहा था। इस दौरान डंपर ने एक मकान में टक्कर मार दी। इससे मकान की दीवार गिर गई। दीवार गिरने का शोर सुनकर मकान स्वामी और आसपास के लोग घर से बाहर आ गए और डंपर चालक को पकड़ लिया।इसके साथ ही दीवार गिरने पर नाराजगी जताकर जमकर हंगामा किया और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.