प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- गौरा। थाना फतनपुर के गौराडीह निवासी सिद्धिकांत दुबे का बेटा रमन दुबे अपनी मां शर्मिला दुबे और बड़ी मम्मी सीता देवी को बाइक से लेकर रविवार को जामताली की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह रानीगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ौरा गांव के समीप पहुंचा तो अचानक उधर से गुजर रहे डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया था। वहां हालात में सुधार न होने पर रमन दुबे, शर्मिला को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.