इटावा औरैया, जुलाई 19 -- बसरेहर। इटावा-बरेली हाईवे के बसरेहर बाईपास पर रविवार शाम करीब 5 बजे सड़क हादसा हो गया। चौबिया की ओर से कबाड़ लादकर आ रही डीसीएम को सामने से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में जा गिरी। इटावा की ओर से आ रहा डंपर बाईपास पर बने गड्ढों से बचने के प्रयास में दूसरी लेन में आ गया। इसी दौरान सामने से आ रही डीसीएम उसकी चपेट में आ गई और टक्कर के बाद सड़क से नीचे खड्डे में जा गिरी। हादसे में डीसीएम ड्राइवर सोनू तथा उसके साथ मौजूद राजकुमार निवासी जैतपुर, थाना पछायगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। बसरेहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया। थानाध्यक...