लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- गुरुवार सुबह निघासन की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने खेत जोतने जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर सड़क किनारे उलट गया। टक्कर से ट्रैक्टर करीब बीस मीटर तक घिसटता चला गया। ट्रैक्टर चला रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके साथ ट्रैक्टर पर सवार उसके पिता को भी चोटें आईं। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। निघासन के नानकनगर मोहल्ले का रामदुलारे अपने बेटे सचिन को साथ लेकर अपने भांजे का खेत जोतने लुधौरी के जोखीपुरवा गांव जा रहा था। निघासन-पलिया स्टेट हाइवे पर लुधौरी वन रेंज दफ्तर के सामने निघासन की तरफ से आए डंपर ने ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर सड़क और जमीन पर रगड़ता हुआ सड़क किनारे गढ्ढे में जा गिरा। ट्रैक्टर चला रहा सचिन उसके नीचे ही दब गया।झटके से रामदुलारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.