कौशाम्बी, मई 7 -- विद्युत उपकेंद्र पुरखास के बेनपुर कटैया गांव में बुधवार को बालू लदे एक डंपर की टक्कर से बिजली का एक खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय बिजली आपूर्ति चालू रहने पर हड़कंप मच गया। हादसे में राह चलने वाले लोग बाल-बाल बच गए। इस मामले की शिकायत जेई से की गई। बेनपुर कटैया के बगल से कटैया बालू घाट जाने के लिए पक्की सड़क बनी हुई है। इसी मार्ग से कटैया में संचालित बालू खंड से तमाम वाहन बालू लादकर निकलते हैं। बुधवार को एक डंपर बालू लादकर जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने के चलते उसने खंभे में टक्कर मार दी। खंभा क्षतिग्रस्त होने से बेनपुर कटैया समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बालू व्यापारियों और संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रा...