रामपुर, अप्रैल 27 -- समोदिया। स्वार-रामपुर मार्ग पर मधुपुरा के पास रविवार सुबह हुए हादसे में घायल ग्रामीण ने उपचार के दौरान मुरादाबाद में दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मधुपुरा निवासी धर्मपाल रविवार की सुबह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैलगाड़ी से कोसी नदी के पार स्थित अपने खेतों पर गेहूं की कटाई करने जा रहे थे। जैसे ही वह स्वार रोड स्थित मधुपुरा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने बैलगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने आनन-फानन में घायलों को स्वार स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां से धर्मपाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल और फिर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। धर्मपाल का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही गांव पहुंचा, तो पर...