मेरठ, जून 26 -- मेरठ-बड़ौत मार्ग पर शुक्रवार की अलसुबह पूठखास गंगनहर पुल पर आमने-सामने कार व डंपर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद डंफर गंग नहर पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ निकल गया। गनीमत रही कि डंपर नहर में नहीं गिरा, वरना हादसा गंभीर हो जाता। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष पूजा पंवार ने बताया कि शुक्रवार की अलसुबह करीब तीन बजे मेरठ की ओर से आ रहे डंपर ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चालक संतुलन खो बैठा और डंपर पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ निकल गया। गनीमत रही कि डंपर टक्कर के बाद नहर के अन्दर पानी में नहीं गिरा। वरना हादसा गंभीर हो जाता। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...