डंपर की टक्कर से कैंटर चालक की मौत, कोहराम
अलीगढ़, जुलाई 5 -- n बादलपुर कस्बे के पास हुआ हादसा, सूचना पर परिजन पहुंचे अस्पताल दादों, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय कैंटर चालक विकास यादव की मौत हो गई। मूल रूप से दादों क्षेत्र के गांव कशेर निवासी विकास पिछले तीन साल से गाजियाबाद में रहकर ड्राइवरी करता था।पुलिस के अनुसार 12:30 बजे विकास कैंटर में सामान लादकर नोएडा जा रहा था। तभी बादलपुर कस्बे के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद उसे गाड़ी से निकाला और कासना के कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कोयलानगर फ्लाईओवर पर ट्रक की टक्कर से लोडर पलटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.