कौशाम्बी, मई 21 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुरुकुल महाविद्यालय के समीप डंपर की टक्कर से कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को सिराथू सीएचसी में भर्तीकराया गया है। प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र मोहन लाल सिंह परिवार के साथ कार द्वारा बालाजी के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। कार सवार गुरुवार की दोपहर लगभग 12 बजे सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुरुकुल महाविद्यालय के नजदीक पहुंचे तभी रास्ता भटक गए और कानपुर से प्रयागराज लेन पर कार हाईवे पर खड़ी कर रास्ता पूछने लगे इस दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने पीछे कार में टक्कर मार दिया। हादसे में सुनील कुमार पुत्र मोतीलाल के सिर पर चोट लगी। जबकि अन्य लोग सुरक्षित हैं। सूचना पर पहुंची सैनी पुलिस ने डंपर व चालक को अपने कब्जे में लेते हुए घायल को सीएचसी सिर...