डंपर की टक्कर से ऑटो सवार 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
उन्नाव, जून 17 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर के पास डंपर की टक्कर से ऑटो सवार 6 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बड़ौरा गांव निवासी शिल्पा पत्नी मुकेश अपनी आठ वर्षीय बेटी पल्लवी, भाई शोभित पुत्र धुन्नीलाल, सानू व पीहू समेत अन्य लोगों के साथ रायबरेली के चहोतर से ऑटो से वापस घर जा रही थीं। नरोत्तमपुर के पास पीछे से आ रहे डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां शोभित, रमेश और अनुज की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.