बरेली, अप्रैल 27 -- बड़ा बाईपास पर बारात घर के सामने खड़े बारातियों को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाराती की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शनिवार को शीशगढ़ के गांव सहोड़ा से विनोद की बारात भोजीपुरा के बड़ा बाईपास स्थित एसएम लान में आई थी। रात करीब डेढ़ बजे कुछ बाराती सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बरातियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में सहोड़ा निवासी 40 वर्षीय मनीष कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन अन्य बाराती घायल हो गए। यह भी पढ़ें- डंपर की टक्कर से बैंड संचालक के पुत्र की मौत, दो बाराती घायल डंपर का क्लीनर मुस्तकीम भी घायल हो गया। घटना के बाद चालक ने डंपर को बड़ा बाईपास स्थित एक ढाबे पर खड़ा कर दिया। बारातियों की भीड़ वहां पहुंच...