गौरीगंज, फरवरी 14 -- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के अंतर्गत ककवा रोड पर पंडरी मोड़ के पास मार्निंग वॉक पर निकले दो ग्रामीणों को एक अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दिया। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल और वहां से एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी डंपर चालक की तलाश में जुटी है। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के नरैनी गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश सिंह, पूरे टंडन मजरे वियसिया निवासी 54 वर्षीय रमाशंकर तिवारी तथा उदयराज शनिवार की भोर मार्निंग वॉक पर निकले थे। जैसे ही वह पंडरी मोड़ पर पहुंचे तभी वियसिया की तरफ से अमेठी की तरफ जा रहा तेज रफ्तार डंपर कमलेश सिंह व रमाशंकर तिवारी को टक्कर मारकर भाग गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.