डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार सात घायल
बदायूं, मई 27 -- बरेली-मथुरा हाईवे पर दहेमूं पुलिया के पास तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे चालक समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह नगर के पंखा रोड निवासी संजू 35 वर्ष पुत्र अजय पाल, काजल 26 वर्ष पत्नी सचिन, मोमबत्ती 52 वर्ष पत्नी कृष्णपाल, सचिन 35 वर्ष पुत्र किशन साहू, परी 7 वर्ष पुत्री सचिन समेत अन्य लोग ई-रिक्शा में सवार होकर कछला गंगा घाट स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे चौड़ीकरण कार्य में लगे तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.