प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- पति के साथ रिश्तेदारी जाते समय डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटने से महिला गंभीर घायल हो गई। इलाज को ले जाते समय उसकी सांसे थम गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के चम्पतपुर उतरार गांव निवासी मुन्ना लाल गौतम की 60 वर्षीय पत्नी राजकली निवर्तमान वार्ड सदस्य रहीं। गुरुवार को वह अपने पति मुन्ना लाल के साथ ई-रिक्शा से रिश्तेदारी जा रही थी। जैसे ही वह लोग हुलासगढ़ गांव के पास पहुंचे, डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलटने से वह गंभीर घायल हो गईं। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से इलाज को प्रयागराज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी सांसे थम गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार श्रृंगवेरपुर गंगा घाट पर...