मुरादाबाद, फरवरी 24 -- काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ला बहेड़ा वाला निवासी अमजद (55) ई-रिक्शा लेकर नगर की ओर आ रहा था। अतुल फिलिंग सेंटर के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अमजद सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...