फिरोजाबाद, मई 14 -- थाना मक्खनपुर क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को डंपर की टक्कर लगने से असंतुलित ट्रैक्टर ईंटों से लदी ट्रॉली समय पलट गया। अचानक हुए हादसे से दो मजदूर ईंटों में दबने से बुरी तरह घायल हो गई। हादसा सुबह तड़के का बताया जाता है। थाना खैरगढ़ के अंतर्गत गांव कुबेरपुर स्थित भठ्ठे से एक ट्रैक्टर ईंटें भरकर‌ सुहागनगरी की ओर आ रहा था। बाईपास मार्ग पर सांती पुल के निकट पहुंचा वैसे ही एक डंपर में अचानक ट्रैक्टर में कट मार दिया। ईंटों लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ईंटों पर ऊपर बैठे दो मजदूर मलबे में दब गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जिन्हें तत्काल उपचार दिया गया। यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में ट्रक घुसा, हेल्पर की मौत घायलों के नाम नीतेश पुत्र जयदान सिंह एवं रामकिशन पुत...