चंदौली, मार्च 31 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भगवानपुर रेलवे फाटक के पास मंगलवार की दोपहर तेज गति बिहार जा रहे डंपर चालक ने आटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पर सवार पंचदेऊरा निवासी 30 वर्षीय फरियाद 35 वर्षीय रामअशीष 35 तथा इसकी 30 वर्षीय पत्नी स्वीटी के अलावा आटो 35 वर्षीय बिहार दुर्गावती निवासी ऑटो चालक चन्द्रशेखर घायल हो गया। ऑटो चालक चन्द्रशेखर सवारी लेकर पंचदेऊरा गांव आया हुआ था। वापसी में सवार बैठा लिया था। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को चंदौली निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...