फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- फर्रुखाबाद। डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।शाहजहांपुर जिले के भमौली गांव निवासी सतीश बाइक पर सवार होकर निकले हुये थे। वह जमापुर तिराहे के पास बाइक लेकर खड़े थे। इस बीच बालू से भरे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सतीश गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना को देखते हुये आस पास के लोग मौके की ओर दौड़े। जानकारी पर थाना पुलिस की टीम पहुंच गयी। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। घरवालों को उसके घायल होने की जानकारी दी गयी है। लोगों का कहना है कि बालू भरे वाहनों की रफ्तार काफी तेज है इससे आए दिन घटनायें हो रही हैं। इसके बाद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बालू भरे वाहनों पर कार्रवाई की जाए।

हि...