डंपर की टक्कर दो छात्र गंभीर घायल
जौनपुर, मई 21 -- महराजगंज। डंपर बाइक की टक्कर में बुधवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र के चरियाहीं गांव निवासी 16 वर्षीय अतुल यादव, नाहरपुर गांव निवासी 17 वर्षीय अभिषेक पटेल एक साथ बाइक से कोचिंग गए थे। जहां से किसी काम को लेकर बजहां गांव गए। घर वापस लौट रहे थे तभी सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत देख डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। तेजीबाजार थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया डंपर व चालक को कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.