बलिया, फरवरी 26 -- भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। डम्पर की चपेट में आकर गुरुवार को साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरही थाना क्षेत्र के मेड़वरा कलां निवासी 55 वर्षीय तेज बहादुर पांडेय बलिया कचहरी किसी काम से गये थे। वहां से किसी वाहन से शाम करीब चार बजे स्थानीय चट्टी पर उतरे और फिर वहां पर रखी साइकिल को लेकर गांव जा रहे थे। इसी बीच बलिया की ओर से बिहार के बक्सर की ओर जा रहे डम्पर से टक्कर हो गयी। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने भाग रहे डम्पर को चालक समेत पकड़ लिया। घायल अधेड़ को सीएचसी नरही पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव-घर के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल के ...