गौरीगंज, अप्रैल 22 -- अमेठी। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निमंत्रण में गए युवक की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू की है। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मेदन मवई गांव निवासी 46 वर्षीय संतोष ओझा बीते मंगलवार की शाम माधवपुर गांव में आयोजित तिलक समारोह में निमंत्रण गए थे। रात लगभग 10:30 बजे जैसे ही वह निमंत्रण से निकलकर मुंशीगंज गौरीगंज रोड पर पहुंचे, तभी गौरीगंज की तरफ आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दिया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत वही डंपर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार जनों...