चंदौली, फरवरी 25 -- विशुनपुरा (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंजा थाना क्षेत्र के तीरों गांव के पास बीते मंगलवार की रात डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक बाजार से दवा लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। आसपास के लोगों की मदद से परिजन निजी अस्पताल लेकर गए जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर ओ की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शहाबगंज थाना क्षेत्र के तीरों गांव निवासी सुनील सिंह का 22 वर्षीयी पुत्र अजय कुमार सिंह मंगलवार की शाम को विशुनपुरा दवा लेने गया था। दवा लेकर देर रात वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। अपने गांव के समीप पहुंचा ही था कि इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार डंपर ने उसकी ब...