भदोही, नवम्बर 14 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हरदेवपुर मोड़, गिराई-दानूपुर मार्ग पर गुरुवार की रात सड़क हादसा हो गया। मिर्जापुर के अहरौरा से गिट्टी लादकर जंघई जा रहा डंपर पलट जाने से बगल में खड़ा माल वाहक क्षतिग्रस्त हो गया। डंपर चालक दुखीराम यादव, निवासी मवैया श्रीपट्टी गिट्टी लादकर जघई जा रहे थे। हरदेवपुर मोड़ पर पहुंचे थे कि अचानक झपकी लग जाने से तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। उसके चपेट में बगल में खड़ी टाटा मैजिक भी गई। जिससे वाहन को भारी नुकसान हो गया। हादसे के समय सड़क पर कम आवाजाही होने के कारण बड़ी जनहानि टल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.