रुद्रपुर, मार्च 9 -- खटीमा, संवाददाता। नगर में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका पति और दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया। नगर के अंदर हुए इस हादसे से लोगों में आक्रोश है। सोमवार को राजीव नगर निवासी शाहिद अपनी 30 वर्षीय पत्नी सोनी और दो बच्चों के साथ सितारगंज से खटीमा आ रहा था। इसी दौरान सितारगंज रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में सोनी का हाथ बुरी तरह कुचल गया, जबकि उसका पति और बच्चे बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। वाहन बीच सड़क पर खड़ा होने से जाम की स्थिति बन गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.