दुमका, जून 1 -- दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना भूरभूरी और लकड़ापहाड़ी के बीच लगवन पुटू टोला के समीप करीब सुबह 9:30 बजे हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मेघी संथाली गांव निवासी रूबीलाल हेम्ब्रम अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से दुमका से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दुमका की ओर से भागलपुर जा रहा एक डंपर पीछे से बाइक को टक्कर मारते हुए कुचल दिया, जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।प्रत्यक्षदर्शियों यह भी पढ़ें- डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जां...