काशीपुर, मार्च 15 -- काशीपुर, संवाददाता। महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करने वाले युवक की डंपर चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। ग्राम करनपुर रामपुर यूपी निवासी 32 वर्षीय रामपाल सिंह पुत्र जमुना प्रसाद पिछले 10 वर्षों से महुआखेड़ा गंज में किराये का कमरा लेकर नैनो नामक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। शनिवार की रात ड्यूटी करने के बाद रविवार की सुबह वह बाइक से अपने कमरे की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान महुआखेड़ा गंज क्षेत्र में बीरपुर रोड पर रजा पेट्रोल पंप के पास डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इसके बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपाल की एक बेटी शगुन, तीन बेटे अखिलेश, हर्षित...