मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शशि बाबू चौक के समीप शुक्रवार की देर शाम डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ठोकर मारने के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग गया। स्थानीय ललन कुमार, विशाल और शब्बीर अहमद ने बाइक सवार बरियारपुर रुदल निवासी महेश कुमार यादव को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि डंपर और बाइक जब्त कर ली गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार मोतीपुर बस स्टैंड से बाजार की ओर जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...