डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत
सीतापुर, अप्रैल 8 -- बिसवां, संवाददाता। बिसवां इलाके में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। ओवरटेक करने के दौरान डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की दबकर मौत हो गई। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिसवां के गोपालनगर निवासी शौर्य गुप्ता (17) 12 वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार को अपने चचेरे भाई को छोड़ने मंशाराम स्थित स्कूल छोड़ने गया था। भाई को स्कूल छोड़कर वह बाइक से घर लौट रहा था। वह बिसवां के बड़ा चौराहा स्थित सब्जी मंडी के पास पहुंचा ही था तभी वह आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिर गया। शौर्य डंपर के पिछले पहिये के नीचे आ गया। मौके पर ही शौर्य की मौत हो गई। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों को जुटता देख आरोपी चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। पकड़े जाने के डर से कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.