रामपुर, जून 3 -- थाना स्वार के नरपत नगर निवासी नाजिम अली अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर दवाई लेने जा रहे थे। जैसे ही वह कुम्हरिया कला गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आ गए। इससे पति-पत्नी दोनों सड़क किनारे खंती में जा गिरे और घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि दोनों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार और दवा देने के बाद घर भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...