उन्नाव, नवम्बर 23 -- नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के इटकुटी मार्ग पर डंपर का टायर फट गया। जिसकी चपेट में आने से एक युवती घायल हो गई। एंबुलेंस चालक ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के विश्वनाथखेड़ा मजरा जगदीशपुर गांव निवासी 23 वर्षीय माही पुत्री रामचंद्र रविवार दोपहर घर के बाहर भूसा ढो रही थी। इस दौरान हाइवे से इटकुटी रोड की तरफ मुड़े मौरंग लदे डंपर का पिछला टायर अचानक से फट गया। जिसकी चपेट में घर के बाहर भूसा ढो रही माही आ गई और घायल हो गई। परिजन एम्बुलेंस से उसे नवाबगंज सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...