लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- नगर एक पूर्व सभासद ने नगर पालिका परिषद में टाटा डंपर और स्ट्रीट लाइट की खरीदारी में अनियमितता का आरोप लगाया है। साथ ही मामले की जांच की मांग की है। नगर पालिका परिषद पूर्व सभासद जसपाल सिंह गोहनिया ने डीएम को दिए गये शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि नगर पालिका में खरीद नियमों का घोर उल्लंघन किया गया है, जिससे शासन को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कागजों पर 25 लाख का महंगा मॉडल दिखाकर मौके पर 15 लाख का सस्ता मॉडल सप्लाई किया गया। अकेले डम्पर में करीब 10 लाख रुपये के हेरफेर किया गया है। डंपर मॉडल की वास्तविक कंपनी कीमत (बॉडी सहित) लगभग 23 लाख है। पर उसमॉडल के स्थान पर कम क्षमता व सस्ता मॉडल की आपूर्ति कराई गई, जिसकी वास्तविक बाजार कीमत बॉडी सहित लगभग 15 लाख से अधिक नहीं है। वहीं यह आर...