प्रयागराज, मई 28 -- खीरी थाना क्षेत्र के लालतारा पुलिस बूथ से करीब पांच सौ मीटर दूर गड़ार नाले के समीप गुरुवार सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार बस और डंपर में सीधी टक्कर हो गई। निजी बस में सवार करीब 20 यात्रियों में दो महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बस चालक की स्थिति गंभीर बनी है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मेजा और एनटीपीसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद घायलों के परिजनों में खलबली मची रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खीरी से बस यात्रियों को बैठाकर सुबह प्रयागराज के लिए रवाना हुई। रास्ते में गड़ार नाले के पास अचानक सामने से आ रहे डंपर से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे बस चालक देवी श्रीवास्तव समेत खीरी की पूजा केसरवानी, अखिलेश चंद्र मिश्रा, कौहट ...