बहराइच, दिसम्बर 23 -- नानपारा। कोतवाली के अगनुपुरवा तिराहा स्थित बकरी मंडी के पास मंगलवार शाम शहर जा रहा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर बुद्धसागर के घर की दीवाल तोड़कर घर मे घुस गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सीओ पहुंप सिंह, कोतवाल राजनाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चालक को कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...