अयोध्या, अप्रैल 22 -- अयोध्या,संवाददाता। सरयू नदी से बालू लादकर डंपर एक स्थान से दूसरे स्थान तक नियम कानून को ताख पर रखकर आवागमन कर रहे हैं। मार्गो पर अधिक मात्रा में बालू फैल जाने के कारण बाइक सवार रोज घायल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों में आक्रोश है बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग अनजान है। पिछले रविवार को मांझा क्षेत्र के मार्ग के किनारे खेल रहे चार वर्षीय बालक बादल उर्फ़ आयुष पिता वीरेंद्र यादव को एक डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने हादसे की मुख्य वजह मार्ग पर बिखरी बालू को बताया था। उनका कहना था कि बालू उड़ते दिनरात डंपर फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर छाया डंपर संचालन को छूट देने का मुद्दा जिससे आवागमन करने वालों की आंखों में बालू चली जाती है और वह एकाएक हादसे का शिकार हो जाते हैं। समाजस...