बागेश्वर, मई 30 -- ​देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पतंजलि योगपीठ एवं भारत स्वाभिमान मंच बागेश्वर के तत्वावधान में आगामी एक से 15 जून 2026 तक स्थानीय डंडोर स्टेडियम में एक भव्य 'विशेष बाल योग संस्कार शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। 15 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में बच्चों और युवाओं के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। योग कक्षाओं का संचालन सुबह पांच से छह बजे के बीच किया जाएगा। राज्य सह-प्रभारी श्री केवलानंद योगी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और युवाओं को योग व प्राणायाम के नियमित अभ्यास से जोड़ना है। ​शिविर को रोचक और प्रेरणादायी बनाने के लिए इसके समापन पर इससे संबंधित एक विशेष परीक्षा सत्र का भी आयोजन किया जाएगा। पंतजलि परिवार के नियमित योग साधक डॉ. संदीप कुमार जोशी ने बताया कि शिविर में केवल शा...