हापुड़, जनवरी 25 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उबारपुर में पैर में गिल्ली लगने का विरोध करने पर चार लोगों ने एक व्यक्ति पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उबारपुर निवासी गौरव चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 22 जनवरी को वह अपने भाई सोनवीर के साथ अपने खेतो से घर जा रहा था। सड़क के सहारे खाली प्लाट में गिल्ली डंडा खेल रहे गांव निवासी शोएब , फरदीन , फैजान व अनस की गिल्ली उसके पैर में आकर लगी, जिसकी शिकायत पीड़ित ने आरोपी लड़को से की तो उन्होंने डंडों से पीड़ित के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में पीड़ित के सिर और शरीर में गंभीर चोट आई है। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते ह...