कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- कौशाम्बी, संवाददाता। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ननुहा का पूरा गांव में अकारण डंडे से हमला कर एक बालक की हत्या का प्रयास किया गया। मामले की शिकायत पर हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।ननुहा का पूरा निवासी अमित लोधी ने बताया कि उसका 11 वर्षीय बेटा शिवम बुधवार को घर के समीप ही खेल रहा था। तभी पड़ोसी कल्लू लोधी अकारण उसे गाली देने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। आरोपी ने डंडे से सिर व पैर पर हमला कर दिया। इससे बालक को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चे की जान बचाई। परिवार वालों ने बालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर आरोपी की तलाश कराई जा रही...