बलिया, फरवरी 27 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बसन्तपुर गांव में गुरुवार की रात शराब के नशे धुत युवक ने अपनी पत्नी को पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। बताया जाता है कि बसन्तपुर निवासी मिथुन साहनी की शादी बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपुर मंझरिया में हुई है। पत्नी अपने दो बेटों और बेटी के साथ मायका में रहती थी। पांच दिन पहले ही वह पांच साल की बेटी को लेकर बसन्तपुर आई थी। गुरुवार की देर रात लगभग दस बजे मिथुन शराब के नशे में घर पहुंचा। यहां पत्नी 30 वर्षीय पार्वती से उसका विवाद हो गया। इसी दौरान मिथुन ने पास में रखे डंडे से पत्नी पर हमला कर दिया। मौके पर ही पार्वती की मौत हो गई। बेटी और लाश के साथ मिथुन रात भर घर पर ही रहा। सुबह बेटी को छोड़कर फरार हो गया। शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे लोगों ...