शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के सरौरी गांव में मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में नशे में धुत छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सरौरी गांव के कुंवर पाल और उसके छोटे भाई पिंकू के बीच बुधवार रात विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पिंकू शराब के नशे में घर पर गाली-गलौज कर रहा था। इस पर कुंवर पाल ने विरोध किया, जिससे दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- बिक्री हुई में हिस्सा ना मिलने पर की बड़े भाई की हत्या देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पिंकू घर के अंदर से डंडा उठा लाया और कुंवर पाल पर हमला कर दिया। हमले में कुंवर पाल के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर ...