प्रयागराज, मई 8 -- ट्रेनों के दरवाजे या खिड़कियों के पास बैठने वाले यात्रियों के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल छीनने वाले एक युवक को प्रयागराज जीआरपी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि आरपीएफ की मदद से प्लेटफॉर्म नंबर एक पर घूरपुर निवासी जॉनी उर्फ ज्ञानी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक यात्री का चोरी हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...