देवरिया, फरवरी 18 -- देवरिया। ट्रेनों में डंडा मारकर रेल यात्रियों का मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। शहर के मेहड़ा पुरवा के समीप आए दिन ट्रेन जाते समय डंडा मारकर रेल यात्रियों का मोबाइल लूटने वाले गिरोह के ऊपर जीआरपी का शिकंजा कस गया। जीआरपी न तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिसमें मनीष राजभर, किशन बांसफोर व रवि उर्फ लाली निवासीगण कांशीराम आवास देवरिया शामिल है। इन्होंने बताया कि नौ फरवरी को भी यह मौर्य एक्सप्रेस में डंडा मारकर एक यात्री की मोबाइल लूट ली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...