मिर्जापुर, मार्च 30 -- मिर्जापुर, संवाददाता ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों का झपट्टा मारकर मोबाइल चुराने वाले गिरोह का कटरा कोतवाली पुलिस ने सोमवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा। उनके पास से चोरी के 13 मोबाइल बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी कटरा कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं।कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि ट्रेन यात्रियों का मोबाइल चुराने वाले गैंग के दो सदस्यों को चिमनी रोड के पास गिरफ्तार किया गया है। दोनों शातिर चोर हैं। इनका एक संगठित गिरोह है। जो रेलवे ट्रैक किनारे खड़े होकर घटना को अंजाम देते हैं। ट्रेन के गेट और खिड़की के पास जो यात्री मोबाइल से बात करते हैं। ट्रेन की गति धीमी या रुकने पर गिरोह के सदस्य सक्रिय हो जाते हैं। यात्रियों के हाथ पर डंडा मारकर उनका मोबाइल चुराकर भाग जाते हैं। पुलिस ने गिरो...