देवरिया, अप्रैल 3 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो गांव में बुधवार की रात गेहूं का डंठल रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया।घायलों में जितेंद्र यादव (38) पुत्र जगदीश यादव, राकेश यादव (35) पुत्र जगदीश यादव, नीलम (28) पत्नी राकेश यादव, किशोर रंजन (14) व अंशा यादव पुत्री जगदीश यादव शामिल है। जितेंद्र ने तहरीर में बताया कि पड़ोस के एक व्यक्ति उनकी भूमि पर गेहूं का डंठल रहा रहा था। विरोध करने पर दल-बल के साथ दरवाजे पर पहुंच कर पिटाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...