सिद्धार्थ, अप्रैल 15 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कोहलचक उर्फ बड़हरा गांव में मंगलवार को दिन में एक बजे डंठल में लगी आग से छह झोपड़ी जल कर राख हो गई। इससे उसमें रखा अनाज, भूसा आदि सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। क्षेत्र के मैनहा गांव के सीवान में मंगलवार दोपहर एक बजे ठंडल में आग लग गई। आग धीरे-धीरे कोहलचक उर्फ बड़हरा गांव की तरफ बढ़ते-बढ़ते विकराल रूप धारण कर लिया और आबादी के समीप पहुंच गया। आग ने गांव के गंगाराम के घर के बाहर झोपड़ी को अपने जद में लिया। यह भी पढ़ें- अज्ञात कारण से लगी आग, 25 बीघा फसल राख इसके बाद दिनेश, साधू, राधेश्याम, बाबूराम और मूसे की झोपड़ी को भी अपने चपेट में ले लिया। किसी ने घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी।वहीं ग्रामीण आग बुझाने म...