बस्ती, अप्रैल 16 -- सल्टौआ। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के जगतापुर के मंगडौरा टोला के पूरब सीवान में गेहूं का डंठल जलाते समय खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। जानकारी के अनुसार गेहूं का डंठल जल रहा था। जिससे इसी बीच आग विकराल रूप लेकर रमवापुर पांडेय गांव की सीवान के तरफ बढ़ गई। जिससे गांव के राजेश की खड़ी फसल एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गई। ग्रामीण व फायर विभाग की टीम मौके पर पंहुचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- लिलवछ गांव के बधार में लगी आग, 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक यह भी पढ़ें- अख्तर बिगहा गांव में गेहूं की फसल जली यह भी पढ़ें- सीमिति संसाधनों से जिले में आग पर पाया जा रहा काबू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...